अमेरिका के छात्र वीज़ा नियमों में लागू होने जा रहे हैं कौनसे बड़े बदलाव?
अमेरिका के नए छात्र वीज़ा नियमों के तहत F (स्टूडेंट) वीज़ा और J (एक्सचेंज विज़िटर) वीज़ा धारक बिना संघीय मंज़ूरी के 4 साल से अधिक अमेरिका में नहीं रह सकेंगे। इसके अलावा, कोर्स बदलने और एक विश्वविद्यालय/कॉलेज से दूसरे में ट्रांसफर करने के नियम सख्त होंगे। सितंबर से लागू हो रहे नए नियमों से वीज़ा के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।