अमेरिका के टेक्सस में स्थापित की गई 90 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा
अमेरिका के टेक्सस के एक मंदिर में रविवार को भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई जिसके लिए भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था। इस प्रतिमा का नाम ‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’ रखा गया है और यह भगवान श्रीराम और माता सीता के पुनर्मिलन में भगवान हनुमान की भूमिका की याद दिलाती है।