अमेरिका की ढील के बाद भारत ने कई वर्षों में पहली बार ईरान से खरीदा एलपीजी कार्गो: रिपोर्ट
रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका द्वारा ईरान के तेल और रिफाइंड ईंधन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध हटाने के बाद भारत ने ईरान से एलपीजी का कार्गो खरीदा है। 2019 में पश्चिमी दबाव के चलते भारत ने ईरान से ऊर्जा खरीद बंद कर दी थी। बकौल रिपोर्ट, ईरानी एलपीजी लेकर चल रहा प्रतिबंधित टैंकर 'ऑरोरा' जल्द मंगलुरु बंदरगाह पहुंच सकता है।