अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना चीन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 में अमेरिका को पीछे छोड़कर चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार $151.1-अरब पहुंच गया। चीन को निर्यात 36.66% बढ़कर $19.47-अरब और आयात 16% बढ़कर $131.63-अरब हुआ जिससे व्यापार घाटा रिकॉर्ड $112.6-अरब तक पहुंच गया। गौरतलब है, अमेरिका पिछले चार वर्षों तक भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।