अमेरिका के फ्लाय रैंच में ज़मीन से निकलते हैं गर्म पानी के फव्वारे
नेवादा (अमेरिका) के उत्तरी भाग में फ्लाय रैंच नामक स्थान पर रंगीन फ्लाय गीज़र हैं। दरअसल, ये कोन जैसे फव्वारे हैं जिनसे गर्म पानी निकलता है और ये करीब 6-12 फीट ऊंचे हैं। टीओआई के मुताबिक, 20वीं सदी में लोगों ने ज़मीन खोदकर पानी की खोज की और उन्हें यहां गर्म पानी का स्त्रोत मिला जिसका तापमान करीब 93°C था।