अमेरिका के बंकर-बस्टर बम भी ईरान के पिकैक्स माउंटेन को क्यों तबाह नहीं कर सकते?
ईरान के पिकैक्स माउंटेन स्थित गुप्त परमाणु ठिकाने की सुरंगें अमेरिका के सबसे शक्तिशाली बंकर-बस्टर बमों की पहुंच से भी बाहर बताई जा रही हैं। इसकी कुछ भूमिगत सुरंगें सतह से 260-330 फीट की गहराई पर हैं जो ईरान की फोर्डो यूरेनियम संवर्धन फैसिलिटी से भी अधिक गहरी हैं। अमेरिकी बंकर-बस्टर बम करीब 200-फीट तक मिट्टी-चट्टान भेदने में सक्षम है।