अमेरिका का यह निर्णय निराशाजनक है: भारत पर 25% टैरिफ लगाने को लेकर FICCI
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (एफआईसीसीआई) ने अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने को निराशाजनक बताया है। एफआईसीसीआई के अध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा है, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका हमारे निर्यात पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।" उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह टैरिफ ज़्यादा दिनों तक लागू नहीं रहेगा और दोनों पक्ष जल्द स्थायी व्यापार समझौता करेंगे।