अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का समर्थन कर सकते हैं बराक ओबामा: खबर

'एनबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा देश के राष्ट्रपति पद के लिए उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, ओबामा लगातार हैरिस के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि हैरिस ने आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए पर्याप्त समर्थन हासिल कर लिया है।

Load More