अमेरिका के वाइट हाउस में चुपके से घुसा बच्चा, अफसर ने गोद में उठाकर माता-पिता से मिलाया
अमेरिका के वाइट हाउस में बुधवार को एक बच्चा बाड़ पारकर चुपके से अंदर घुस गया जिसे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने पकड़ लिया। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी के मुताबिक, अधिकारी ने बच्चे को उसके माता-पिता से मिला दिया। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें एक अफसर बच्चे को गोद में उठाकर बाहर जाता दिख रहा है।