अमेरिका के साथ टैरिफ तनाव कम करने के लिए भारत ने क्या-क्या कदम उठाए हैं?
अमेरिका के रेसीप्रोकल टैक्स के बीच भारत ने अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव कम करने के लिए कई टैरिफ घटाए हैं जिनमें महंगी मोटरसाइकल पर 50% से 30% और बर्बन व्हिस्की पर 150% से 100% टैरिफ किया जाना शामिल है। इसके अलावा भारत ऊर्जा आयात बढ़ाने और अधिक रक्षा उपकरण खरीदने जैसे उपायों पर भी विचार कर रहा है।