अमेरिका के साथ शांति समझौते के लिए स्विट्ज़रलैंड पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल
अमेरिका संग शांति समझौते के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल स्विट्ज़रलैंड पहुंच गया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबफ के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ भी बातचीत के लिए स्विट्ज़रलैंड पहुंचने वाले हैं जिसके रविवार से शुरू होने की उम्मीद है।