अमेरिका के साथ हम ट्रेड वॉर में हैं, हम पर हमला हुआ है: कनाडा
अमेरिका संग व्यापार वार्ता विफल होने के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि वह अमेरिकी सामानों पर जवाबी टैरिफ लगाएंगे। अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर में होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “जब आप पर हमला होता है...तब आप युद्ध में होते हैं...हम पर हमला हुआ है।" दरअसल, अमेरिका ने कनाडा पर नए 50% टैरिफ लगाए हैं।