अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस ने IAF से की डील, देश में ही रिपेयर होंगे तेजस के इंजन
अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस ने सोमवार को बताया कि उसने भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत कंपनी तेजस लड़ाकू विमानों के F404-IN20 इंजन के लिए भारत में रिपेयर और मेंटेनेंस सुविधा (डिपो) स्थापित करेगी। कंपनी ने कहा, "सुविधा के संचालन में आने के बाद विदेशी मरम्मत केंद्रों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी।"