अमेरिकी कंपनियों को मिला $9.6 बिलियन का टैरिफ रिफंड, Apple को सबसे ज़्यादा फायदा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ के एक अहम हिस्से को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद कई अमेरिकी कंपनियों को बिलियन्स डॉलर का टैरिफ रिफंड मिला है। S&P 500 की 40 से ज़्यादा कंपनियों ने लगभग $9.6 बिलियन के रिफंड की जानकारी दी है। लगभग $2.2 बिलियन के रिफंड के साथ Apple को सर्वाधिक फायदा हुआ है।