अमेरिकी क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, इसमें भारतीयों का भी योगदान रहा: पीएम मोदी
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में रविवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिका में आयोजित हुए टी20 विश्व कप के बारे में बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दुनिया ने देखा कि अमेरिकी टीम ने कितना शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें यहां रहने वाले भारतीयों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।"