अमेरिकी चुनाव में जीत हासिल करने वाली पहली ट्रांस सीनेटर बनीं सारा मैकब्राइड
अमेरिका के डेलवर की नवनिर्वाचित सीनेटर सारा मैकब्राइड, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाली पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं। मैकब्राइड ने रिपब्लिकन पार्टी के जॉन व्हेलन III को हराकर यह जीत हासिल की है। बतौर एलजीबीटीक्यू ऐक्टिविस्ट काम करने वालीं 34 वर्षीय मैकब्राइड ने जीत के बाद डेलवर के लोगों का आभार जताया है।