अमेरिका जाने के लिए पर्यटकों को भरना पड़ सकता है ₹13 लाख तक का बॉन्ड
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने अपने वीज़ा नियमों को और सख्त करते हुए नई पायलट योजना पेश की है। जिसके तहत अब अमेरिकी वीज़ा के लिए आवेदन कर रहे लोगों को करीब ₹13 लाख तक का वीज़ा बॉन्ड जमा करना होगा। इसका उद्देश्य वीज़ा अवधि से ज़्यादा दिन तक रुकने वाले लोगों पर लगाम लगाना है।