अमेरिकी डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए नहीं खुलेगा हमारा बाज़ार: टैरिफ के दबाव में अमेरिका से भारत
रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि रेसीप्रोकल टैरिफ के दबाव के बीच भारत ने अमेरिकी डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर कोई समझौता नहीं करने का अमेरिका को स्पष्ट संकेत दे दिया है। भारत ने कहा कि अमेरिका में जानवरों को मांसाहारी चारा दिया जाता है इसलिए भारतीय बाज़ार में अमेरिकी डेयरी प्रोडक्ट्स को एंट्री नहीं दे सकते।