अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पर लुढ़का भारतीय रुपया

वैश्विक बाज़ार में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लुढ़ककर इतिहास के सबसे निचले स्तर 84.0525 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए का पिछला सर्वकालिक निचला स्तर 83.9850 (12 सितंबर) था। अक्टूबर में अब तक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 10% से अधिक बढ़ चुकी हैं।

Load More