अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो 94.05 पर बंद हुआ भारतीय रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 29 पैसा गिरकर रिकॉर्ड लो 94.05 पर पहुंच गया। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कमज़ोर डॉलर और घरेलू शेयर बाज़ार में सकारात्मक माहौल के बावजूद भारतीय मुद्रा को कोई राहत नहीं मिल सकी। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 93.76 पर बंद हुआ था।