अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आया भारतीय रुपया
वैश्विक बाज़ारों में अमेरिकी डॉलर की मज़बूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर 84.76 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट की मुख्य वजहों में डॉनल्ड ट्रंप की ब्रिक्स मुद्रा को लेकर दी गई चेतावनी शामिल है।