अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आया भारतीय रुपया
वैश्विक बाज़ारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती, देश के व्यापार घाटे में बढ़ोतरी और निर्यात में गिरावट के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को 6 पैसा टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। सोमवार को वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी डेटा के अनुसार, नवंबर 2024 में व्यापार घाटा पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए $37.84 बिलियन रहा है।