अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया ‘फोर्स्ड लेबर टैरिफ’ क्या है?
अमेरिका ने फोर्स्ड-लेबर से बने सामान पर पर्याप्त रोक नहीं लगाने को लेकर भारत से होने वाले आयात पर 10% टैरिफ लगाया है। यह टैरिफ 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन-301 के तहत जांच के बाद लगाया गया है। पहले भारत पर 12.5% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था लेकिन फोर्स्ड-लेबर से जुड़े कदमों के बाद इसे घटाकर 10% किया गया।