अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों को किया ब्लैकलिस्ट, ईरान से तेल डील पड़ी भारी!
न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के व्यापार में कथित संलिप्तता के आरोप में 4 भारतीय कंपनियों और 3 भारतीय नागरिकों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें पोर्टईज पार्टनर्स एलएलपी, सदाशिव ओवरसीज़ लिमिटेड, पीपी सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड और प्रकृतिज़ इंफ्रा इम्पेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।