रिपोर्ट में दावा- US ने ईरान के 6 अरब डॉलर फंड अनफ्रीज़ करने पर जताई सहमति; अमेरिका ने नकारा
रॉयटर्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र ने दावा किया है कि अमेरिका ने कतर और अन्य विदेशी बैंकों में जमा ईरान की करीब 6 अरब डॉलर की फ्रीज़ संपत्तियों को जारी करने पर सहमति जताई है। हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई सहमति नहीं दी गई है।