अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकाने पर गिराए बी-2 स्टेल्थ बॉम्बर और जीबीयू-57 ए/बी एमओपी बम
अमेरिका ने ईरान के फोर्दो परमाणु ठिकाने पर हमले के लिए बी-2 स्टेल्थ बॉम्बर और जीबीयू-57 ए/बी एमओपी बमों का इस्तेमाल किया। जीबीयू-57 एमओपी को ज़मीन के अंदर बनाए गए ठिकानों पर हमले के लिए तैयार किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मुताबिक, फोर्दो पर 6 बंकर-बस्टर बम जबकि अन्य परमाणु ठिकानों पर 30 टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं।