अमेरिका ने ईरान पर हमला न किया होता तो इज़रायल दुनिया के नक्शे से मिट जाता: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला न किया होता तो इज़रायल पूरी तरह से नष्ट हो गया होता। बकौल ट्रंप, ईरान अमेरिका और मिडल ईस्ट पर बड़े हमले की योजना बना रहा था। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के लगभग 80% मिसाइल बेस और लॉन्चर्स को नष्ट कर दिया है।