अमेरिका ने की पुष्टि, मिडल ईस्ट युद्ध में मध्यस्थता कर रहा है पाकिस्तान
अमेरिका के मध्य पूर्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने गुरुवार को पुष्टि की है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, "हमने ईरान को 15 बिंदुओं की कार्यसूची पेश की है। इसे पाकिस्तान सरकार के माध्यम से भेजा गया जो मध्यस्थ के रूप में काम कर रही है।"