अमेरिका ने क्यों भारत के 3 स्थानों को अपने शहरों की 'खतरनाक बहनें' कहा?
अमेरिका ने पुणे, गुजरात और चेन्नई को अपने शहरों सिनसिनाटी, डेटन और कोलंबस की 'खतरनाक बहनें' बताया है। अमेरिका के अनुसार, भारतीय कारखानों के उत्पादों में चीनी मूल के कम्पोनेंट्स को शामिल कर उन्हें भारतीय उत्पाद बताकर अमेरिका भेजा जा रहा है जिससे कंपनियां चीन पर लगे अमेरिकी टैरिफ से बच सकती हैं और अमेरिकी निर्माताओं पर दबाव बढ़ता है।