अमेरिका ने कहा- बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाएगा; ईरान ने जारी किया बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस ने बताया है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरान से बातचीत के लिए शनिवार को पाकिस्तान जाएंगे। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 'ईरान और अमेरिका के बीच किसी बैठक की योजना नहीं है' और 'तेहरान के विचार पाकिस्तान के ज़रिए पहुंचाए जाएंगे'।