अमेरिकी न्याय विभाग ने नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आधिकारिक तौर पर मारिजुआना को कम खतरनाक ड्रग के रूप में वर्गीकृत किया है। इसने फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा अनुमोदित गांजा के उत्पादों और सरकार के मेडिकल मारिजुआना लाइसेंस के तहत विनियमित मारिजुआना युक्त उत्पादों को कंट्रोल्ड सबस्टेंसेस ऐक्ट के अनुसूची III श्रेणी में रखा है।