अमेरिका ने तेल से हटाया प्रतिबंध तो ईरानी नेता ने कसा तंज, कहा- सॉरी, हमारा तेल बिक चुका है
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने अमेरिका के ईरानी तेल से प्रतिबंध अस्थाई रूप से हटाने के फैसले पर तंज कसते हुए कहा, "अब इस फैसले का कोई मतलब नहीं है...सॉरी, हमारा तेल बिक चुका है।" अमेरिका ने बताया था कि ईरान से चीन सस्ता तेल खरीदकर जमाखोरी कर रहा है इसलिए उसने प्रतिबंध हटाने का फैसला किया।