अमेरिका ने पाकिस्तान को कई विमानों में भरकर भेजी मदद, नूर खान एयर बेस पर उतरे सैन्य विमान
पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अमेरिका ने कई विमानों में भरकर राहत सामग्री भेजी है। इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "पाकिस्तानी सेना के अनुरोध पर अमेरिकी सैन्य विमानों से पाकिस्तान में राहत सामग्री लाई गई है। ये विमान शुक्रवार को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर उतरे।"