अमेरिका ने पैसिफिक कमांड के नाम से हटा दिया 'इंडो' शब्द, दिखाया भारत का गलत नक्शा
अमेरिकी युद्ध विभाग ने घोषणा की है कि अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर अमेरिकी पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया जाएगा। कमांड ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी ऑपरेशनल टेरेटरी के संबंध में अपनी वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा भी दिखाया। USPACOM ने 'एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी मैप' सेक्शन में PoK को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया है।