अमेरिका ने बॉल्ड ईगल को अपना आधिकारिक राष्ट्रीय पक्षी किया घोषित
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को बॉल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। यह निर्णय कांग्रेस द्वारा पारित विधेयक और राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित कानून के बाद लिया गया। बॉल्ड ईगल अमेरिका का प्रमुख प्रतीक रहा है और इसे 1782 में अमेरिकी ग्रेट सील का हिस्सा बनाया गया जिसका इस्तेमाल सरकारी दस्तावेज़ों पर होता है।