अमेरिका ने बदले वीज़ा के नियम, अब सोशल मीडिया अकाउंट करना होगा 'पब्लिक'
अमेरिका ने एफ, एम, और जे (नॉन-इमिग्रेंट) वीज़ा आवेदकों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट 'पब्लिक' करना अनिवार्य किया है। इस नए नियम का उद्देश्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत करना है जिससे वीज़ा आवेदक देश के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद साबित हों। बकौल अमेरिका, वह 2019 से वीज़ा आवेदन फॉर्म में सोशल मीडिया यूज़र के नाम मांग रहा है।