अमेरिका ने भारत के अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करना किया शुरू, भारत के लिए रवाना हुआ सैन्य विमान
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका से सी-17 अमेरिकी सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। अधिकारी ने बताया कि यह विमान कम-से-कम 24 घंटे से पहले भारत नहीं पहुंचेगा। गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की वाइट हाउस में वापसी के बाद से यह भारत में पहला निर्वासन होगा।