अमेरिका ने मुझे वीज़ा देने से मना किया था तो झटका लगा था: पॉडकास्ट में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था और अमेरिका ने मुझे वीज़ा देने से मना किया था...मुझे झटका लगा था।" उन्होंने कहा, "मुझे यह चुनी हुई सरकार का अपमान लगा था। तब मैंने एक बात कही थी कि मैं एक ऐसा हिंदुस्तान देखता हूं जिसके वीज़ा के लिए दुनिया लाइन में खड़ी रहे।"