अमेरिका ने युद्ध के बीच इज़रायल को $20 अरब के हथियार बेचने को दी मंज़ूरी
अमेरिका ने हमास के साथ युद्ध लड़ रहे इज़रायल को मंगलवार को $20 अरब से ज़्यादा के हथियार की बिक्री को मंज़ूरी दे दी। बकौल रिपोर्ट्स, इस पैकेज में नए एफ-15 लड़ाकू जेट, हज़ारों टैंक और मोर्टार गोले शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दीर्घकालिक बिक्री सौदे हैं जिनकी डिलीवरी अब से कई वर्षों बाद इज़रायल को की जाएगी।