अमेरिका ने रद्द किया शेख हसीना का वीज़ा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने वालीं शेख हसीना का वीज़ा रद्द कर दिया है। बांग्लादेश की एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, ढाका में अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने इस मुद्दे पर कहा कि शेख हसीना की पार्टी के कई सदस्यों और अधिकारियों पर वीज़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है।