अमेरिका ने शेयर किए उन देशों के मैप जहां सर्वाधिक आज़ाद महसूस करते हैं लोग, चीन पर ली चुटकी
ऑस्ट्रेलिया स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक नक्शा शेयर कर उन देशों को दिखाया है जहां के नागरिकों को सबसे ज़्यादा आज़ादी है। पोस्ट में कहा गया है, "अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज़्यादा आज़ादी है...जहां लोग अपनी मर्ज़ी से बोलने, वोट देने और धर्म का पालन करने के लिए आज़ाद हैं...चीन में लोगों को यह आज़ादी नहीं है।”