अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के पास ईरान के जहाज़ों पर की बमबारी, जारी किया वीडियो
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया है कि अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ और उसके आसपास अंतरराष्ट्रीय जहाज़ों के लिए खतरा बने ईरानी नौसैनिक ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान के मिसाइल लॉन्चर और नौसेना को खत्म करना था।