अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सभी डिवाइसेज़ पर वॉट्सऐप के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सुरक्षा कारणों से सोशल मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। जारी किए गए ज्ञापन में बताया गया है कि साइबरसुरक्षा कार्यालय ने वॉट्सऐप को 'यूज़र डेटा सुरक्षा में पारदर्शिता की कमी' के चलते हाई-रिस्क ऐप माना है। वहीं, ज्ञापन में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, सिग्नल और आईमेसेज जैसे विकल्प सुझाए गए हैं।