अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रा चीन का तेल टैंकर: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे और चीन से जुड़े एक तेल टैंकर ने अमेरिका की नाकाबंदी के बावजूद होर्मुज़ स्ट्रेट को पार कर लिया। 'रिच स्टारी' नाम के इस टैंकर का स्ट्रेट को पार करने का यह दूसरा प्रयास था। जानकारी के मुताबिक, टैंकर का मालिक और चालक दल चीनी हैं।