अमेरिकी फेड ने भरी चाबी, Sensex-Nifty नई ऊंचाई पर पहुंचे
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट 50 बेसिस पॉइंट घटाने के एलान के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स 800 से ज़्यादा अंक चढ़कर 83,773.61 तक पहुंच गया जबकि निफ्टी 50 भी 150 से अधिक चढ़कर 25,611.95 हो गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल लगभग सभी ग्रीन-ज़ोन में कारोबार कर रही हैं।