अमेरिकी फ्लाइट में महिला ने नग्न होकर सीट पर किया शौच, विमान की सफाई में लगे कई घंटे
अमेरिका में फिलाडेल्फिया से शिकागो जा रही साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में एक महिला ने कथित तौर पर नग्न होकर सीट पर शौच कर दिया जिसके बाद विमान की साफ-सफाई में कई घंटे लगे। घटना शनिवार की है और मिडवे एयरपोर्ट (शिकागो) पर पुलिस को बुलाया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि महिला को गिरफ्तार किया गया या नहीं।