अमेरिकी फर्म का दावा, MakeMyTrip ने की भारतीय नियामकों की अनदेखी और ग्राहकों से ठगी
अमेरिकी फाइनेंशियल रिसर्च फर्म Morpheus Research ने दावा किया है कि MakeMyTrip सीसीआई जैसे भारतीय नियामकों की 'अनदेखी' करता है, ग्राहकों को ठगता है और अकाउंटिंग ट्रिक्स से हेराफेरी कर मुनाफा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है। Morpheus के मुताबिक, MakeMyTrip होटलों को कमरे कहीं और सस्ते दाम पर बेचने से रोकती है। Morpheus MakeMyTrip में शॉर्ट पोज़ीशन लेकर बैठा है।