अमेरिकी फर्म ने बताया, 38% गिर सकता है सोने का भाव, बताईं वजहें
अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विसेज़ फर्म मॉर्निंग स्टार में ऐनालिस्ट जॉन मिल्स ने दावा किया है कि सोने की कीमत $1820 प्रति औंस तक गिर सकती है जो मौजूदा स्तर के मुकाबले 38% तक कम होगी। मिल्स ने बताया कि तेज़ी से बढ़ती सोने की आपूर्ति, और सोने की मांग घटने के संकेत जैसी वजहों से गोल्ड के दाम गिर सकते हैं।