अमेरिका बोला- ईरान में पेट्रोल की कमी होगी; पंपिंग जल्द ठप होने का किया दावा
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ईरान में कच्चे तेल का उद्योग उत्पादन बंद करना शुरू कर रहा है जिसकी वजह अमेरिकी पाबंदियां हैं। बेसेंट ने कहा, "पंपिंग जल्द ही ठप हो जाएगी। इसके बाद ईरान में पेट्रोल की कमी होगी।" उन्होंने कहा, "IRGC के बचे-खुचे लीडर सीवर के पाइप में चूहों की तरह फंस गए हैं।"