अमेरिका में 'ओम शांति शांति' के साथ शुरू हुआ कमला हैरिस की पार्टी का तीसरे दिन का सम्मेलन
अमेरिका में उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की डेमोक्रेटिक पार्टी का तीसरे दिन का सम्मेलन 'डेमोक्रेटिक नैशनल कन्वेंशन' वैदिक मंत्रोच्चार 'ओम शांति शांति' के साथ शिकागो में शुरू हुआ। ऑनलाइन वायरल हो चुके इसके वीडियो में पंडित राकेश भट्ट मंत्रोच्चार कर रहे हैं। कमला इसी जगह गुरुवार को अपनी एक्सेप्टेंस स्पीच देंगी। भट्ट ने कहा, "हम सार्वभौमिक परिवार हैं...सत्य हमारी आधारशिला है।"